राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के बैनर तले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 65 वें महा परिनिवारण दिवस व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
रामनगर बाराबंकी। रामनगर के बुढ़वल मिल के क्षेत्रीय विपणन कायार्लय निकट राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के बैनर तले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 65 वें महा परिनिवारण दिवस व शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि चंद्रिका प्रसाद भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आज हमारा देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है झूठे ,बेईमान सरकार चला रहे हैं। जो इस करोना काल में हमारे बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को में परिवर्तन कर हमारे अधिकारों को खत्म करने का काम कर रहे हैं।भाजपा व आरएसएस के लोग लव जिहाद के बहाने हमारी धार्मिक स्वतंत्रता हमारे धार्मिक अधिकारों पर रोक लगाकर हमारे अधिकारी का हनन कर रहे हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश में एक समान शिक्षा नीति न अपनाकर ग रीबी के लिए प्रा थमिक विद्यालय,और अमीरों के लिए कान्वेंट स्कूल खोल रखे है देश में सामाजिक शिक्षा नीति लागू होने चाहिए लेकिन बेईमानों की सरकार में पार्लियामेंट में बैठे बेईमान हमारी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। देश का प्रधामंत्री युवाओं को रोजगार देने की बात कह रहा था। लेकिन बेईमानों ने रोजगार के संसाधनों का तो निजी करण किया है । उन्होने कहा राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा पिछड़े अनुसूचित अल्पसंख्यकों के अधिकारों लिए के लिए आवाज उठाती है हम सब संगठित होकर बाबा भीम राव अंबेडकर के आदशों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता गया प्रसाद गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा अभी अपने परिवारों के लोगो को अच्छी शिक्षा दे । जिला अध्यक्ष पंकज कुमार राय की अध्यक्षता में व अरुण कुमार ने संचालन करते हुए कहा कि शिक्षा वह चाबी है जो विकास के द्वार को खोल देती है और संगठन उस को
मजबूती प्रदान करती हैं




