Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत गत वित्तीय वर्ष 2019-20 अर्थात 01 अप्रैल, 2019 से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिन दिव्यांगजनों का विवाह हुआ हो, ऐसे दिव्यांग दम्पति प्रश्नगत योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है – जिलाधिकारी

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।जिलाधिकारी डॉ0आदर्श सिंह द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत गत वित्तीय वर्ष 2019-20 अर्थात 01 अप्रैल, 2019 से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिन दिव्यांगजनों का विवाह हुआ हो, ऐसे दिव्यांग दम्पति प्रश्नगत योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। इस योजना के अन्तर्गत पुरस्कार की धनराशि दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की स्थिति में रु 15000, दम्पति में युवती के दिव्यांग होने की स्थिति में रु0 20000 तथा दम्पति में युवक व युवती दोनों के दिव्यांग होने की स्थिति में रु0 35000 निर्धारित है। आनलाइन आवेदन करते समय सम्बन्धित अभिलेख आनलाइन अपलोड किये जाने है। दम्पति का संयुक्त फोटो एवं वर का जनपद का विवासी होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र(दम्पति में कोई आयकर दाता न हो), जाति प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र(न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता), राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित दिव्यांग दम्पति का संयुक्त खाता, युवक एवं युवती के आधार कार्ड की छायाप्रति, दम्पति का आयु प्रमाण पत्र(विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष एवं युवती की आयु 18 वर्ष से कम न हो तथा 45 वर्ष से अधिक न हो), दिव्यांगजन का विवाह 01 अप्रैल, 2019 से वर्तमान वर्ष के अन्तर्गत सम्पादित हुआ हो।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button