Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाराबंकी के गांधी सभागार में बैठक आहूत हुई।

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन के पूर्व जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाराबंकी के गांधी सभागार में बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान पुनरीक्षण कार्यक्रम, आलेख्य प्रकाशन तिथि 01.01.2023 के आधार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन के समय विधानसभावार मतदान केन्द्र/मतदेय स्थलों के विवरण, आलेख्य प्रकाशन 09.11.2022 के समय मतदाताओं की संख्या सहित सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 09.11.2022, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 09.11.2022 से 08.12.2022 तक, विशेष अभियान 12, 20, 26 नवम्बर व 04 दिसम्बर, 2022 को, दावे/आपत्तियों के निस्तारण हेतु 26 दिसम्बर 2022 तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2023 को किया जायेगा। बैठक के दौरान बताया गया कि विधानसभावार मतदान केन्द्र 1697 तथा मतदेय स्थल 2610 है। आलेख्य प्रकाशन 09.11.2022 के समय मतदाताओं में कुल मतदाता 2286816 है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button