बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकप ने पीछे से मारी टक्कर युवक की हुई मौत

रिपोर्ट:- मो0 शमीम
जनपद बाराबंकी बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी देवा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुर्सी थाना क्षेत्र के बनौगा निवासी सहजराम लोधी 35 पुत्र नंदलाल लोधी मंगलवार दोपहर बाइक से कुर्सी चौराहा आया था। जहां से वापस दोपहर को अपने घर लौट रहा था। कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर कुल्लूपुरवा गांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकप वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार युवक बीचों-बीच सड़क पर जा गिरा।सड़क पर गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन कर सीएचसी देवां में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद चालक पिकप लेकर फरार हो गया। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




