
रिपोर्ट दिलीप कुमार मिश्रा
बड्डूपुर, बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व जनपद की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत शनिवार को क्षेत्र मे प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह- जगह स्वागत किया गया। वही कोविड19 की जम कर धज्जियां भी उड़ाई गई।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व जनपद की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत के क्षेत्र प्रथम आगमन पर देवा रोड़ स्थित सरदार ढाबे पर जयपाल यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 
जिसके बाद महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ब्लाक परिसर पहुंची जहां पर ब्लाक प्रमुख विजय शुक्ला व कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक सभागार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद क्षेत्र में पहली बार आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। लखनऊ -महमूदाबाद रोड से ब्लाक परिसर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका सिंह जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड19 की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इस मौके पर जयपाल यादव उमेश यादव ,दीपक यादव ,मुकेश सिंह ,मनोज रावत, राजन सिंह, विशाल सिंह, बृजेश कुमार,चंद्रशेखर पांडेय, रमाकांत बाजपेई, लल्ला प्रजापति, रामस्वरूप सहित सकैड़ों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।




