Advertisement
बाराबंकी
Trending

सास बहू सम्मेलन में मतदाता जागरूकता के प्रति महिला मतदाताओं को किया गया जागरूक।

जिलाधिकारी ने जनपद की सभी सास और बहू से आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार की परिकल्पना पर आधारित “ सास बहु सम्मेलन” आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में सास बहू सम्मेलन में एक रंगमंच के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया उसके साथ ही जादू कलाकार के माध्यम से भी लोगों को मतदान के मूल्य को बताया गया। मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और सभी से अपील की गई कि सास अपनी बहु को और बहु अपनी सास को मतदान के लिए प्रेरित करें, साथ में मतदान करें।


जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 5 प्रतिशत कम था । इसलिए इस चुनाव में महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के महिलाओ को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा इस तरीके के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपद की सभी महिला मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और कहा कि महिलाएं लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और बढ़-चढ़कर इसमें अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रत्येक घर की सास की जिम्मेदारी है कि वह अपनी बहू को मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्र पर लेकर जाएं और उनका वोट डलवाएं । इसी प्रकार उन्होंने सभी बहुओं से अनुरोध किया है कि वह भी अपनी सास को मतदान के लिए प्रेरित करें और अपनी सास के साथ वोट डालने मतदान केंद्रों तक अवश्य जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस तरीके का सास बहू सम्मेलन कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक गांव में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जाएगा । जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा सास बहू सम्मेलन कराया जाएगा और उन्हें आने वाले चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा , जिससे जनपद का वोटिंग परसेंटेज शत प्रतिशत हो सके। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री आशीष पाठक ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियो ने गर्भवती बहुओं की गोद भराई की रस्म की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न सुंदर-सुंदर स्टॉल लगाए गए और रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने फूलों की होली खेली और होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दी।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अ. सुदन , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री नेहा बरनवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओपी त्रिपाठी ,डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्वेता मिश्रा ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष देव पांडे ,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेंद्र दूबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ बृजेश सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में जनपद की सास बहुएं उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button