
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1. जुनैद पुत्र फरहद हुसैन निवासी 478/19 जबजाली मुहल्ला निकट शिया पीजी कॉलेज मदेयगंज जनपद लखनऊ 2. मो0 अवैश पुत्र इमामुद्दीन निवासी तुर्क पट्टी थाना खैराबाद जनपद सीतापुर को अवैध तरीके से ड्रोन उड़ाने के संबंध में थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-385/2025 धारा-223/270 बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान माननीय न्यायालय किया गया है।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग पीएसी के सामने फर्नीचर का काम करने आये थे। ड्रोन की दहशत व अफवाह फैलान के उद्देश्य से रात्रि में अलग-अलग स्थानो पर ड्रोन उड़ाते है। जिससे आमजन में दहशत का माहौल बना रहता है।



