नौटंकी देखने आये युवकों के साथ मारपीट करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली घटना का संक्षिप्त विवरणः अवगत कराना है कि दिनांक 03/04.10.2025 की रात्रि में थाना सलोन पर जरिए 112 सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जौदह में नौटंकी देखने आये थे, जिन्हें ग्रामीणों ने मारापीटा। सूचना पर थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो पाया गया कि नौटंकी देख रहे व्यक्तियों के साथ आयोजनकर्ता व ग्रामीणों ने मारापीट की है। घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा सामान्य चोटें बतायी गयी जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तथा तत्काल ही मारपीट करने वाले 1.
शेरबहादुर पुत्र साहबदीन 2. बब्लू पुत्र बृजलाल 3. मुकेश सरोज पुत्र हरिलाल 4. धीरज कुमार पुत्र स्व० धन्नु 5. विनोद कुमार पुत्र बृजलाल निवासीगण ग्राम जौदहा थाना सलोन जनपद रायबरेली को दिनांक 04.09.2025 को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया है तथा वादी से तहरीर प्राप्त होने पर मु0अ0सं0-422/2025 धारा-190/191(2)/110/115(2)/352/351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.10.2025 को विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 04 अभियुक्त (1. शिवा पुत्र कामता प्रसाद 2. धर्मेन्द्र पुत्र सुखलाल 3. अर्जुन पुत्र छोटेलाल 4. रितेश पुत्र हरीलाल समस्त निवासीगण ग्राम जौदहा थाना सलोन जनपद रायबरेली) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




