Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

रिजर्व पुलिस लाईन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की मनायी गयी जयंती।

 

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला

रायबरेली।आज दिनांक “02 अक्टूबर 2025” को “गांधी जयंती” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली, श्री संजीव कुमार सिन्हा द्वारा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद करते हुए समस्त पुलिसकर्मियों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सदमार्ग के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सदमार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक रायबरेली व अन्य अधिकारीगण के साथ-साथ पुलिस लाईन से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण हेतु कार्यरत सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही साथ इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर तथा जनपद के सभी सर्किल, थानों व चौकी पर “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सदमार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई।”

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button