श्रावस्ती
Trending
साइबर ठगी का शिकार पीड़ित को बड़ी राहत, श्रावस्ती पुलिस ने UPI से ठगे गए 10 हजार रुपये वापस कराए।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा।
श्रावस्ती। पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को राहत दी है। थाना कोतवाली भिनगा की साइबर सेल टीम ने UPI के माध्यम से ठगी गई रकम में से 10 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में की गई। पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित खातों को ट्रेस किया और त्वरित प्रयासों से धनराशि रिकवर कराई। पुलिस ने बताया कि शेष रकम की रिकवरी के लिए भी विधिक कार्रवाई जारी है। श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।




