बाराबंकी
जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर चाइना उत्पादित सामानों का बहिष्कार का लिया संकल्प

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 22 जून। जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर चाइना उत्पादित सामानों का बहिष्कार का संकल्प लिया। सुविज्ञ हो कि गत 15 जून को देश के जवान सीमा की रक्छा के लिए रात्रि गस्त कर रहे थे। इस बीच धोखे से चीन के सैनिकों ने भारत के जवानों की हत्या कर दी। जिसके विरोध में आक्रोशित वकीलों ने पुतला जलाकर प्रदर्शन कर चाइना सामानों को विरोध किया।
इस मौके पर टैक्स बार के अधिवक्ता पवन वैश्य, मनोज जैन, आलोक कुमार श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव उर्फ रामजी, सीपी सिंह, सुशील गुप्ता, वनराज सिंह, दीपक श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, नवीन जायसवाल,राहुल सिंह, राजन चतुर्वेदी व ऋषि कांत सोनी शामिल थे।




