नहर में नहाने गया युवक पानी मे बहा तलाश में जुटी पुलिस

नहर में नहाने गया युवक पानी मे बहा तलाश में जुटी पुलिस
रिपोर्ट दिलीप कुमार मिश्रा
फतेहपुर बाराबंकी । परिवार में आये मेहमान से होली खेलने के बाद घर से शारदा नहर दरियाबाद शाखा में नहाने गये युवक पानी मे डूब गया। परिवार में हुई आकस्मिक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवक खोजबीन की शुरू की किन्तु पानी मे डूबे अधेड़ का कुछ पता नही चल सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली फ़तेहपुर अंतर्गत ग्राम बीबीपुर निवासी रामसमुझ 30 पुत्र धनीराम परिवार में होली का रंग खेलने के बाद घर से शारदा नहर में नहाने गया था युवक ने पुल के उपर खड़े हो कर छलांग लगाई, किन्तु काफी देर तक बाहर ना निकल पाया। युवक को पानी से बाहर न निकलता देख वहीं पर खड़े एक युवक ने शोर मचाया। जबतक आसपास के लोग पहुंचते तब तक युवक पानी मे लापता हो चुका था। खबर फैलते ही सैकड़ों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की किंतु समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था युवक के परिवार में 3 बच्चे और पत्नी है जिसमें कुशल 5 आयुष 3 मोहनी 8 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है।




