नबीगंज में भाले से घायल तड़प रहे एक गौ वंशीय (सांड) को जिंदा बचाया गया।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। नागेश्वर नाथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक शाखा के सदस्यों के प्रयास से मोहल्ला नबीगंज में भाले से घायल तड़प रहे एक गौ वंशीय (सांड) को जिंदा बचाया गया।
आज प्रातः शाखा पर योगा करने आए सदस्यों को जानकारी लगी की नबीगंज मोहल्ले के क्रिस्टल गार्डन के निकट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक सांड को भाले से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। भाला उसके शरीर में घुसा हुआ है जिससे वह लहूलुहान तड़प रहा है। घटना की जानकारी पर सुनील त्रिवेदी, प्रभात वर्मा, गोविंद, आलोक श्रीवास्तव, बब्लू सिंह, पंकज, लालू व राकेश मौके पर पहुंचकर 112 नंबर पुलिस को जानकारी दिया।

कुछ देर में मौके पर पहुंचे जिला पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बताया पशु चिकित्सा अधिकारी सुधीर कुमार के निर्देश पर मेरी टीम सांड के उपचार हेतु आई है। साथ आई स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सांड को दवा पिलाकर बेहोश कर भाला उसके शरीर से बाहर निकाला और उपचार किया।



