पुलिस द्वारा चोरी के अभियोगों में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का स्टेबिलाइजर व अन्य चोरी का सामान बरामद।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
दिनांक 03.10.2026 को आवेदक द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 30.09.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के पीछे की दीवार तोड़कर स्टेबिलाइजर व स्टार्टर चोरी कर लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0-439/2026, धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त, दिनांक 01.09.2026 को अन्य आवेदक की तहरीर पर मु0अ0सं0-392/2026, धारा 305(A)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.10.2026 को चेकिंग के दौरान ग्राम असबरनपुर स्थित अण्डरपास पुलिया के पास से अभियुक्त इन्द्रमणि पाल पुत्र त्रिभुवन पाल निवासी ग्राम गदनपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का स्टेबिलाइजर व अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




