जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-(जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार)
शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी-(जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार)

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
सर्वजन दवा सेवन(आईडीए) अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों को कराया गया दवा का सेवन।
बाराबंकी। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन सम्बन्धित विवादों को तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 129 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 70 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित 25 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से संबंधित 10 प्रार्थना पत्र, शिक्षा विभाग से संबंधित 04 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से संबंधित 20 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।

जनपद में सर्वजन दवा सेवन(आईडीए) अभियान के अन्तर्गत आज मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुॅचकर जिलाधिकारी सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दवा का सेवन कराया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डाॅ०अखिलेश नारायण सिंह, उपजिलाधिकारी नवाबगंज श्री विजय त्रिवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, उपनिदेशक कृषि श्री श्रवण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष देव पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी श्री राकेश तिवारी, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी सुश्री मंजरी भारद्वाज, तहसीलदार नवाबगंज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





