Advertisement
झारखंडभारत
Trending

“मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत गांधी चौक के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक उपवास।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार

साहिबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत रविवार को गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सामुहिक उपवास एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुई, जहां जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने जिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राष्ट्रपिता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा सामूहिक उपवास कर केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण परंतु सशक्त विरोध दर्ज कराया गया। जहां यह आंदोलन केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने, मजदूरों की मजदूरी में देरी, कार्य दिवसों में कटौती तथा भुगतान में अनियमितता के विरोध में आयोजित किया गया। उधर कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के रोजगार, सम्मान और आजीविका की गारंटी है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “महात्मा गांधी के सपनों का भारत तभी बनेगा, जब देश के अंतिम व्यक्ति तक रोजगार, सम्मान और अधिकार पहुँचेगा। वही आज मनरेगा को कमजोर करने का अर्थ है गरीबों की थाली से निवाला छीनना जहां कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। वही जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिलेगा, उनका यह आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।” आगे उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और किसी भी कीमत पर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, पंचायत प्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button