Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

सविधान की प्रस्तावना की व्याख्या विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा

बाराबंकी। संविधान दिवस के अवसर पर डा0 भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति द्वारा शहर के आनन्द विहार कान्वेन्ट इण्टर कालेज में सविधान की प्रस्तावना की व्याख्या विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल, जमीलुर्रहमान किदवई इण्टर कालेज,बाल विकास विद्या मन्दिर इण्टर कालेज कोठी, राजकीय इण्टर कालेज, एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज, श्री साई इण्टर कालेज आसीएससी कैम्पस बड़ेल, आनन्द विहार कान्वेंट इण्टर कालेज, विनोबा आवासीय बालिका विद्यालय बड़ेल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय सहित एक दर्जन स्कूल एवं कालेजों से लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना की शानदार व्याख्या करते हुए अपने भाषण प्रस्तुत किए। प्रतियोगतिा में जूनियर वर्ग से चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल के कक्षा-5 के छात्र प्रिंस ने प्रथम स्थान, आनन्द विहार कान्वेंट कालेज के कक्षा-7 के छात्र पुनीत सिंह एवं विनोबा आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा-6 की छात्रा अंकिता ने दूसरा एवं जमीलुर्रहमान किदवई गल्र्स इण्टर कालेज की छात्रा शयाना सिद्दीकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में श्री साई इण्टर कालेज बड़ेल कम्पस की कक्षा-9 की छात्रा संस्तुति ने प्रथम, आंचल पटेल ने दूसरा एवं सताक्षी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं को पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनन्द एवं इन्द्र प्रताप सिंह एवं समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

वहीं प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनन्द ने बाबा साहब डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके किया। सभी छात्रों के भाषणों का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल के सदस्य, टीआरसी महाविद्यालय के प्राचार्य गिरजाशंकर जी, खुशहालपुर डिग्री कालेज के प्राक्टर डा विनोद कुमार गौतम, अधिवक्ता एवं साहित्यकार इकबाल राही द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार, महासचिव राम औतार, कोषाध्यक्ष जेएल भास्कर, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, राजेन्द्र कनौजिया ने किया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने रेडक्रास के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह एवं आनन्द विहार कान्वेंट कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह, प्राथमिक विंग की प्रधानाचार्या अंशिका मिश्रा, आरूषि श्रीवास्तव, वन्दना वर्मा सहित शिक्षिकाओं का में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी दिनेशचन्द्र रावत, राम प्रगट कनौजिया, विनोद कुमार, सहदेव प्रसाद, ज्ञान प्रकाश गौतम, जीजीआईसी की प्रवक्ता, श्री साई इण्टर कालेज के प्रवक्ता, सहित सभी कालेजों के शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button