अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी व पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया

रिपोर्ट- समित अवस्थी
जनपद बाराबंकी आज दिनांक 30.12.2022 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड में प्रतिभाग कर सलामी ग्रहण की गयी। सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों के शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाई गयी तथा जवानों में अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल कराई गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




