थाना गढ़मुक्तेश्वर ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व पीआरवी 2987 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचायी जान।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 29.06.2021 को पंकज कुमार द्वारा 112 न0 पर सूचना दी गयी कि मेरे पिताजी मुनीष कुमार कंसल पुत्र बिनामीलाल घर से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए ब्रजघाट गये हैं। उपरोक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व पीआरवी 2987 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अथक प्रयास के बाद मुनीष कुमार को स्याना चौपला गढ़मुक्तेवर से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। परिजनों द्वारा हापुड़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।
बरामद युवक का नाम व पता:मुनीष कुमार कंसल पुत्र बिनामीलाल निवासी ज्ञान लोक कालोनी गली न0-02 आवास विकास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर। बरामद करने वाली पलिस टीम:1-उ0नि0 अमित सिंह थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़। 2-आरक्षी चालक 478 सुधीर कुमार पीआरवी 2987 जनपद हापुड़। 3-आरक्षी 640 सचिन कुमार पीआरवी 2987 जनपद हापुड़। 4-होगा0 1014 सुदेशपाल पीआरवी 2987 जनपद हापुड़।