Advertisement
सीतापुर

बिलाल ने तीस रोज़े रखने का कियाअहद

सीतापुर, के मोहल्ला पटिया के रहने वाले सलाहुद्दीन अंसारी के 12 वर्षीय बेटे बिलाल अहमद अंसारी का अब तक इस माहे रमज़ान मे एक भी रोजा नहीं छूटा है। बिलाल ने तीस रोज़े रखने का अहद लिया है।बतादें की बिलाल सातवीं क्लास में पढ़ते है और वह रोजा रखने के साथ ही पांचों वक्त की नमाज, कुरआन-ए-पाक की तिलावत और तरावीह की नमाज भी पाबंदी के साथ पढ़ रहे है। जब से माहे रमज़ान की शुरूआत हुई है बिलाल रोज़ाना परिवार के साथ रोज़ा (इफ्तार) खोलकर दुनियां मे फैली ख़तरनाक बीमारी कोरोना वॉयरस से निज़ात की अल्लाह से दुआ भी करते है। वहीं उसके बडे भाई उबैद अंसारी अपने छोटे भाई बिलाल के रोज़े रखने से बहुत खुश हैं, लेकिन साथ ही उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी रहते हैं।, फैज़ अंसारी, अरहम अंसारी, अरकम अंसारी , बड़े पापा-मम्मी , हाजी रियाजुद्दीन,, भाई शुवैब अंसारी, जुनैद अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी व मो0 नदीम अंसारी के अलावा करीबी रिश्तेदारों ने बिलाल अंसारी के रोज़े रखने और पाबंदी से इबादत करने पर खुशी का इज़हार करते हुए सभी उसे खूब दुआएं दे रहे हैं।
वहीं वालदैन का कहना है कि बेटे बिलाल के रोज़े रखने से वो काफी खुश हैं। उन्होनों बिलाल को दुआ देते हुए उसके इल्म और दीन के रास्ते पर आगे बढ़ने की भी अल्लाह से दुआ की।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button