उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
रायबरेली में पटाखों का भीषण धमाका! मकान की छत पर विस्फोट से मची चीख-पुकार, मस्जिद की दीवार में आई दरार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। जिले में मकान की छत पर रखे पटाखों में अचानक जोरदार विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की गूंज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
धमाके का असर पास की मस्जिद पर भी पड़ा। मस्जिद की दीवार में दरारें आ गईं, जबकि शीशे टूटकर बिखर गए। अचानक हुए इस विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पटाखों के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पटाखों में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही।
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




