Advertisement
इटावा

पुलिस मुठभेड में राहगीरों के साथ मोटरसाइकिल लूट / चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तों को लूट / चोरी की हुयी 04 मोटरसाइकिल , 03 तमंचा 315 बोर , 04 खोखा 315 बोर , 03 जिंदा कारतूस 315 बोर , 01 चाकू सहित किया गया गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ 0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में राहगीरों के साथ मोटरसाइकिल लूट / चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तों को लूट / चोरी की हुयी 04 मोटरसाइकिल , 03 तमंचा 315 बोर , 04 खोखा 315 बोर , 03 जिंदा कारतूस 315 बोर , 01 चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ 0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल मार्गदर्शन में एसओजी इटावा व थाना इकदिल पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड में राहगीरों के साथ मोटरसाइकिल लूटाचोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तों को लूट / चोरी की हुयी 04 मोटरसाइकिल , 03 तमंचा 315 बोर , 04 खोखा 315 बोर , 03 जिंदा कारतूस 315 बोर , 01 चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण आगामी त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार जनपद में विशेष संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने -अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिग कर रहे थे । इसी क्रम दिनांक 23 / 24.08.2021 की रात्रि को एसओजी टीम एवं थाना इकदिल पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से ग्वालियर बाइपास संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग की जा रही थी । तभी चार मोटरसाइकिलों पर सवार 04 व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए । जिन्हे पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों द्वारा मानिकपुर मोड की तरफ भागने का प्रयास किया गया । जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर किया गया , पुलिस टीम द्वारा स्वयं का बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर मे जा लगी जो वही पर घायल होकर गिर गया तथा अन्य तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाश मानिकपुर की ओर भागने लगे तो पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करते हुए आरटी – सेट के जरिये मानिकपुर चौकी पर तैनात पुलिस बल को बदमाशों के बारे मे अवगत कराया गया । मानिकपुर मोड के पास बल द्वारा सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी पुलिस बल को 03 मोटरसाइकिलों पर सवार 03 बदमाश आते हुए दिखायी दिए । अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर किया गया । जिन्हे पुलिस टीम द्वारा स्वंय का बचाव करते हुए घेराबन्दी कर आवश्क बल प्रयोग कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 03 तमंचा 315 बोर , 01 चाकू एवं कारतूस बरामद किए गए । पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त अभिषेक उर्फ टाइगर को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । पुलिस पूछताछ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि यह मोटरसाइकिल हम लोगो द्वारा विभिन्न स्थानों से लूट व चोरी की गयी है । पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी करने पर अभियुक्तों द्वारा की गयी मोटरसाइकिल लूट । चोरी की निम्न घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है । 1. अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19 / 20.08.2021 की रात्रि को थाना बकेवर क्षेत्र से मोटरसाइकिल लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु 0 अ 0 स 0 395/21 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था । 2. अभियुक्तों द्वारा दिनांक 21.08.2021 को थाना इकदिल क्षेत्र से मोटरसाइकिल लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना इकदिल पर मु 0 अ 0 स 0 249/21 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था । 3. अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19 / 20.08.2021 की रात्रि को थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु 0 अ 0 स 0 321/21 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों के पास से बरामद चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. अभिषेक उर्फ टाइगर पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नया वेला पछायगांव इटावा 2. कपिल यादव उर्फ गइया पुत्र शिवकुमार निवासी अजीत नगर थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा 3. शिवम कश्यप पुत्र उमाशंकर निवासी नई मंडी थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा 4. रघुनंदन उर्फ रघु पुत्र स्व 0 निर्मल कुमार निवासी मंडी थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा

बरामदगी 1. 04 मोटरसाइकिल ( लूट एवं चोरी की हुयी ) 2. 03 अवैध तमंचा 315 बोर 3. 03 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर 4. 04 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत अभियोग 1. मु 0 अ 0 स 0 252/21 धारा 307 ( पु 0 मु 0 ) , 411 भादवि व 10/12 द 0 प्र 0 क्षे 0 अधि 0 थाना इकदिल इटावा 2. मु 0 अ 0 स 0 253/21 धारा 3/25/27 आर्स एक्ट बनाम अभिषेक उर्फ टाइगर थाना इकदिल 3. मु 0 अ 0 स 0 254/21 धारा 307 ( पु ० मु ० ) भादवि व 10/12 द 0 प्र 0 क्षे 0 अधि 0 बनाम कपिल यादव , शिवम कश्यप , रघुनंदन उर्फ रघु थाना इकदिल 4. मु 0 अ 0 स 0 255/21 धारा 420,411,413 भादवि थाना इकदिल 5. मु 0 अ 0 स 0 256/21 धारा 3/25/27 आर्स एक्ट बनाम कपिल यादव थाना इकदिल 6. मु 0 अ 0 स 0 257/21 धारा 3/25/27 आर्स एक्ट बनाम शिवम कश्यप थाना इकदिल 7. मु 0 अ 0 स 0 258/21 धारा 4 / 25 आर्स एक्ट बनाम रघुनंदन थाना इकदिल

विज्ञापन

पुलिस टीम- प्रथम टीम- निरी 0 श्री रमेश सिंह प्रभारी एसओजी टीम , उ 0 नि 0 श्री बेचन सिंह प्रभारी सर्विलांस इटावा मय टीम द्वितीय टीम- निरीर 0 श्री जीवाराम यादव प्रभारी निरीक्षक थाना इकदिल मय टीम

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button