उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
रायबरेली में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना ऊंचाहार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




