
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
गाजियाबाद। सेठ मुकुन्दलाल स्कूल के सामने सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित क्रेटा कार ने हादसे को अंजाम दे दिया। दुर्घटना में बाइक सवार और दो छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना में घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




