गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
दिनांक 12.10.2026 को थाना चन्दापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जनई में नरसिंह उर्फ ददन सिंह एवं उनके भतीजे रौनक सिंह उर्फ खटका के मध्य शराब पीने के बाद हुए विवाद में धक्का लगने से नरसिंह सिंह गिरकर घायल हो गए, जिससे उनके सिर में चोटें आई। उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में वादी राजवंश सिंह की तहरीर पर थाना चन्दापुर पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13.10.2026 को थाना चन्दापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना क्षेत्र के मुडावीर बाबा मन्दिर के पास से मुकदमा उपरोक्त में नामजद/वांछित अभियुक्त रौनक सिंह उर्फ खटका पुत्र जयसिंह निवासी ग्राम जनई थाना चन्दापुर जनपद रायबरेली को नियमनुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




