अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशकानपुर
Trending
18 किलो चांदी चोरी, गलाकर बेचने का था प्लान! कानपुर पुलिस ने पिता-पुत्र को दबोचा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
कानपुर। कारखाने से करीब 18 किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15.140 किलो चांदी का पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात को छत के रास्ते अंजाम दिया गया था।
बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक पहले उसी कारखाने में काम कर चुका था। ऐसे में उसे कारखाने की गतिविधियों और अंदरूनी व्यवस्था की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, चोरी की गई चांदी को गलाकर बेचने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



