बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर प्रशासन अलर्ट, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर दोनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी और अयोध्या की सीमा पर दोनों जनपदों के पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा दोनों जनपदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई।
त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। दोनों जनपदों के अधिकारियों की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य आपसी तालमेल के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
प्रशासन का फोकस—शांति, सुरक्षा और आपसी समन्वय के साथ दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराना।



