Advertisement
बाराबंकी

पुलिस ने 01 शातिर चोर को किया  गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तीन पहिया वाहन, 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद

रिपोर्ट:-शमीम 

रामसनेहीघाट बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गोविन्द रैदास पुत्र बुधई रैदास निवासी ग्राम ड्योढी डीह थाना तम्बौर जनपद सीतापुर को सनाकापुर मोड़ ग्राम कोटवा सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 अदद तीन पहिया वाहन UP 13 CT 2602 (कूटरचित नम्बर प्लेट), 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय ०। अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना रामसनेहीघाट पर मु०अ०सं० 90/2024 धारा 411/413/414/420/467/468/47। भादवि व मु0अ0सं0 91/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त गोविन्द रैदास अपने एक अन्य साथी शकील पुत्र रउफ निवासी ड्योढी डीह थाना तम्बौर जनपद सीतापुर के साथ मिलकर दिनांक 12.01.2024 को पंचायत घर कोटवा सड़क के पास से एक मोटर साइकिल UP 41 BA 9116 को चोरी करने के बाद उसको जंगल में छिपा दिया था जो दिनांक 20.01.2024 को लावारिस हालत में बरामद की जा चुकी है। उक्त सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर मु०अ०सं० 27/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा बरामद तीन पहिया वाहन की वास्तविक नम्बर प्लेट बदलकर कूटरचित नम्बर प्लेट प्रयोग की गई थी। अभियुक्त गोविन्द रैदास के अन्य साथी शकील उपरोक्त की तलाश की जा रही है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button