देवा मेले की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आगामी देवा मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने संयुक्त रूप से थाना देवा क्षेत्र में लगने वाले आगामी देवा मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। 
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने देवा मेला परिसर और मेला कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
देवा मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।




