सफेद धातु के कूटरचित बिस्किट बनाकर ठगी करने वाले 04 शातिर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कब्जे से दो अदद सफेद धात के बिस्किट किये गये बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.02.2026 को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर ठग 1. राजू सोनी पुत्र सहजराम सोनी।
2 . कपिल मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासीगण ग्राम सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
3 . लल्लू तिवारी पुत्र परशुराम निवासी चन्द्रसिहाली थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी। 4. मुन्ना सिंह पुत्र सर्वेश्वर सिंह निवसी ग्राम गोंड़ा थाना मोहम्मद खाला जनपद बाराबंकी को रीवां-सीवा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से दो कूटरचित सफेद धातु के बिस्किट बरामद किया गया।
अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बड्डूपुर पर मुकदमा संख्या 48/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमलोग राजू सोनी के साथ मिलकर सोने चांदी की रिपेयरिंग का काम करते है। यह जाली मिलेट के ऊपर चांदी की पालिस चढ़ाकर चांदी के रेट में बेचकर जो लाभ कमाते थे उससे महंगे शौक पूरे करते हैं।




