Advertisement
अब तकअभी तकरायबरेली
Trending

मारपीट की घटना के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मारपीट की घटना के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील 

रायबरेली। घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 21.30 बजे रात्रि थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत प्रिया ढाबा, ग्राम झकरासी के पास दो पक्षो में जमीन के विवाद को लेकर वाद-विवाद मारपीट हुई थी। जिस संबंध में वादी आदर्श सिंह पुत्र स्व० राजेन्द्र बहादुर सिंह निवास ग्राम झकरासी, थाना भदोखर, जनपद रायबरेली से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर पर मु0अ0सं0 049/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/118 (1)/ 352/ 351(3)/110 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 049/2026 धारा 191(2)/191(3)/ 190/118(1) /352/351(3)/110 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रदीप चौरसिया पुत्र देशराज चौरसिया निवासी ग्राम निधान मजरे खरौली थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button