झारखंड
Trending
विधायक प्रतिनिधि मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर किया सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक का उद्घाटन।

रिपोर्ट:- उज्जवल कुमार
साहिबगंज।(राजमहल) उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के निकट शुक्रवार को सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक का उद्घाटन राजमहल विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर किया.इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ गुड्डू ने कहा कि सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक खुलने से स्थानीय लोगों को इलाज़ कराने में काफी सुविधा हो जाएगी।वहीं संस्थापक रफीकुल आलम ने बताया कि सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक में डॉक्टर मेरी खातुन के द्वारा सभी बीमारी का इलाज किया जाता है।साथ ही उन्होंने बताया कि सप्ताह में पांच दिन मरीजों को देखा जाएगा।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,सचिव विश्वजीत मंडल,उपाध्यक्ष भैय्या किस्कू,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,कीनू सोरेन,राजमहल नगर अध्यक्ष मो. आजाद,जिप सदस्य अब्दुल बारिक सहित अन्य मौजूद थे।




