Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

तीसरी लहर आने के बाद किसी अनहोनी होने का इंतजार न करें सभी लोग टीकाकरण कराकर सुरक्षित हों और अपनों को सुरक्षित रखें।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी जीआईसी इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में मतदान जागरूकता उत्सव का आयोजन किया गया।
       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गांवों में कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज से छूटे हुए व्यक्तियों तथा 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज व दूसरी डोज दिये जाने के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता के साथ कोविड टीका करण अभियान चलाया है।
ग्राम वासियों से अनुरोध किया गया कि कृपया अपना-अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं और अपने आप को शत-प्रतिशत सुरक्षित करें क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है किसी अनहोनी होने का इंतजार न करें सभी लोग टीकाकरण कराकर सुरक्षित हों और अपनों को सुरक्षित रखें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया कि जिन्होंने प्रथम डोज लेकर छोड दिया है कृपया वे अपनी दूसरी डोज लेने की कृपा करें और जो बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं वे अपना-अपना टीकाकरण करा लें क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद आप सभी लोग सुरक्षित हैं। हमारे जनपद स्तरीय अधिकारी गाॅव-गाॅव जाकर मतदाता जागरूकता तथा कोविड टीकाकरण कराने के अपील कर रहे हैं।
         जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा मतदाताओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नागरिक पतिराम वर्मा, युवा मेसर जहां, दिव्यांग राजेश भारती और किन्नर मुस्कान, प्रीत, प्रियंका, खुशी, सरिता को सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिक, शिक्षिकाएं व छात्राओं को कोविड गाइडलाइन का विशेष रूप अनुपालन कराते हुए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए मतदान करने की अपील।
विधानसभा चुनाव को लेकर शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्रधानाचार्या डॉ पूनम सिंह के दिशा निर्देशन में शिक्षिकाएं, यूथ आइकन और छात्राओं ने मतदाता जागरूकता उत्सव मनाया गया। मतदान के प्रति जागरूक कर उन्हें बिना किसी प्रलोभन निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतंत्र मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
जी हां बताते चलें कि मतदान को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दान कहा जाता है, देश के हर नागरिक को मतदान के महत्व को समझ कर मत देता है, तभी देश को ईमानदार और काम करने वाला प्रतिनिधि मिलता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कालेज की छात्राओं द्वारा अतिथि बैच अलंकरण, स्वागत गीत, मतदाता गीत, नुक्कड़ नाटक और मतदाता जागरूकता आदि प्रस्तुत किए गए।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने पांच किन्नर ,दो विकलांग,एक वरिष्ठ एक युवा,एक महिला मतदाता को शाल,फूल सहित गमला देकर सम्मानित किया।कोविशिल्ड फेस मास्क और मास्क मतदान जागरूकता संदेश के साथ 200 लोगों को वितरित किए गए
       इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ पूनम सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य डॉ पूनम सिंह ने कहा आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन करवाया। मुख्य रूप से बच्चे सारा, साबरीन, मान्या, निधि, आयुषी, आफरीन, खुशी,  सुमन, तेजस्वी, वैशाली, विदुषी, शालिनी, सुहानी, आमिना, सुनैना, शिवानी वर्मा, मुस्कान कॉलेज की छात्राओं का विशेष योगदान रहा प्रमुख रूप से शिक्षक सपना चावला, ममता सहाय, नामिता श्रीवास्तव, नंदा श्रीवास्तव, मीता सक्सेना, दीप शिखा त्रिपाठी, मनोरमा चौरसिया, मीनू बाला, सपना चंद्रा, अंजू रानी, कुसुम कुमारी सुनीता, रचना चैधरी, प्राची शुक्ला, प्रतिभा श्रीवास्तव, मीरा बाला, वंदना, पूनम गोंड, दुर्गावती, मंजू श्रीवास्तव, नूपुर, पुनीता, अनीता, संध्या विद्योत्मा, सीमा, शीरीं, ज्योति, वर्षा, नीना पुष्कर, सरला गुप्ता आदि के साथ अभिभावकों का योगदान रहा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button