पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण/परिचयः-
दिनांक 16/17.09.2026 की रात्रि थाना आंवला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दोसी, जनपद सम्भल, उम्र करीब 30 वर्ष को चोरी की 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर) सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना आंवला पर मु0अ0सं0 484/2026 धारा 35(1)/106 BNSS एवं धारा 317 (2)/317(5) BNS पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। सूचना, पुलिस टीम एवं कार्यवाहीः- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.09.2026 को उ०नि० श्री होराम सिंह मय हमराह पुलिस बल के रात्रि चेकिंग/गश्त में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अलीगंज से कस्बा आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दोसी, जनपद सम्भल, उम्र करीब 30 वर्ष को चोरी की 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर) सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल के चेसिस नम्बर को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नम्बर UP25CC6052 एवं वाहन स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला, बरेली का होना पाया गया। वाहन स्वामी से वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल के चोरी होने के संबंध में थाना आंवला पर मु०अ०सं० 362/2026 धारा 303 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत है। बरामद मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार अभियुक्त के के संबंध संबंध में में थाना थाना आंवला पर मु0अ0सं0 484/2026 धारा 35(1)/106 BNSS एवं धारा 317(2)/317(5) BNS पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ- अभियुक्त मुस्तकीम उपरोक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह मक्के के दाने बनाने का कार्य करता है तथा छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। कुछ दिन पूर्व उसने उक्त मोटरसाइकिल आंवला तहसील से चोरी की थी। मोटरसाइकिल पर ठेला बनवाने के उद्देश्य से उसकी नम्बर प्लेट हटाकर बिना नम्बर के चला रहा था। आज उक्त मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल, जो कस्बा आंवला के फूटा दरवाजा में स्थित है, जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।




