Advertisement
बरेली
Trending

कुल्हाड़ी से हमला करने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।

बरेली। थाना भुता पर वादी मुकदमा अनुरोध कुमार पुत्र शिवराज बहादुर निवासी ग्राम रूपियापुर की तहरीर पर मुकदमा संख्या 475/2025 धारा 115(2)/118(1)/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियुक्त हरीश मौर्य, धर्मेन्द्र व मोहनलाल के विरुद्ध दर्ज किया गया होली तिराहे पर मोटरसाइकिल टच होने से विवाद हुआ।
अभियुक्त हरीश मौर्य ने गुस्से में घर से कुल्हाड़ी लाकर वादी के सगे भाई प्रमोद कुमार के सिर पर वार किया, जिससे माथे पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा हमले के बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था।

थाना भुता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त हरीश मौर्य पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम रूपियापुर थाना भुता जनपद बरेली को दिनांक 30.10.2025 समय 08:42 बजे ग्राम गंगापुर से रसूला जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी उसके गन्ने के खेत से बरामद कर ली गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button