थाना मीरगंज बरेली द्वारा नकली 37 नोट दो हजार रुपये के व 5 नोट 500 रुपये कुल 42 नोट कुल 76,500 रुपये बरामद कर अभियुक्त नासिर को किया गिरफ्तार ।

थाना मीरगंज बरेली द्वारा नकली 37 नोट दो हजार रुपये के व 5 नोट 500 रुपये कुल 42 नोट कुल 76,500 रुपये बरामद कर अभियुक्त नासिर को किया गिरफ्तार ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा सम्पादक:-
जनपद बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , बरेली एवं क्षेत्राधिकारी मीरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में नकली नोटों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्र 0 नि 0 मीरगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । जिस क्रम में आज दिनांक 07.07.2021 को उ 0 नि 0 ललित कुमार मय हमराही का 0 986 प्यारे व का 0 534 रोहित थाना मीरगंज जिला बरेली अनुविश चौकी पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति अनुविश चौकी से करीब 200 कदम की दूरी पर ग्राम परौरा की तरफ से आता दिखायी दिया । जो पुलिस वालो को देखकर सकपकाया और तेजी से चलने लगा । शक होने पर उ 0 नि 0 ललित कुमार मय हमराहीगण की मदद से पकड़कर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम नासिर पुत्र लईक अहमद निवासी मौहल्ला सराय खाम कस्वा व थाना मीरगंज जनपद बरेली बताया । पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी से पाँच नोट 500 रुपये व दो हजार रुपये के कुल 37 नोट बरामद हुए । बरामद सभी नोट नकली पाये गये कुल 42 नोट जो 76,500 रुपये नकली बरामद हुये । इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु 0 अ 0 सं 0 214/21 धारा 489B /489C आईपीसी पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता : –
नासिर पुत्र लईक अहमद निवासी मौहल्ला सराय खाम कस्वा व थाना मीरगंज जनपद बरेली उम्र करीव 48 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः –
नकली नोट 37 दो हजार रुपये व 5 नोट 500 रुपये कुल 42 नोट कुल 76,500 रुपये बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ 0 नि 0 श्री ललित कुमार थाना मीरगंज जनपद बरेली । 2. का 0 986 प्यारे खां थाना मीरगंज जनपद बरेली । का 0 534 रोहित कुमार थाना मीरगंज बरेली पुलिस प्रभारी निरीक्षक मीरगंज जनपद बरेली ।




