Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

चैंपियनशिप का शुभारंभ समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव द्वारा किया गया।

बाराबंकी में 8वीं मंडल स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप सम्पन्न।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

बाराबंकी। शहर के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय बोर्डिंग स्कूल आवासीय शिव राम सिंह इंटर कॉलेज, पलहरी बाईपास, जैदपुर रोड में आज ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी के तत्वावधान में 8वीं जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप का शुभारंभ समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव द्वारा किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूनम सिंह यादव,समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव, शिव सेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव एवं ताइक्वांडो एसोशिएशन ऑफ बाराबंकी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा विद्रोही तथा रिलायंस ग्रुप ऑफ कंपनीज, बाराबंकी यूनिट के सीनियर कर्मचारी उदय राज यादव एवं अंगद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन 2

इस मौके पर बाराबंकी की ताइक्वांडो कोच प्राची यादव,कोच इमरान अली,कोच अक्षय कुमार,नेशनल रेफरी मनीष दत्त, अनमोल बाजपेई, नेहा वर्मा, साक्षी वर्मा, जुबेर अहमद,हॉस्टल इंचार्ज आलोक पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 3

विद्या ताइक्वांडो अकादमी बाराबंकी, इमरान गोरखपुर ताइक्वांडो अकादमी और आवासीय शिव राम सिंह की टीम ने हिस्सा लिया, पहला स्थान विद्या ताइक्वांडो अकादमी, दूसरा स्थान गोरखपुर, तीसरा स्थान शिव राम सिंह इंटर कॉलेज बाराबंकी

विज्ञापन 4

आयोजन सचिव मोहम्मद राक़िब जो कि ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं, ने बताया कि एसोसिएशन लगातार जिले में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button