Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

पत्रकारों की बैठक में कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा।

भिटरिया चौराहे पर स्कूल छुट्टी के समय जाम की समस्या का उठा मुद्दा, समाधान का मिला आश्वासन।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली रामसनेहीघाट परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार ने क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक में आपसी परिचय के साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं आमजन से जुड़ी स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी भी मौजूद रहे।

बैठक में पत्रकारों ने भिटरिया चौराहे पर विद्यालयों की छुट्टी के समय उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या को प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि भिटरिया चौराहे के आसपास ई-रिक्शों के बेतरतीब खड़े होने तथा अतिक्रमण के कारण स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इससे स्कूली बच्चों के साथ ही आम राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पत्रकारों द्वारा समस्या रखे जाने पर क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी ब्रजेंद्र उपाध्याय एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी से वार्ता कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की छुट्टी के समय बच्चों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता तथा छोटे-मोटे अपराधों पर नियंत्रण की स्थिति को लेकर अपने सुझाव रखे। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और जनसहयोग के साथ पुलिसिंग को और बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन

पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण संदेश:-

विज्ञापन 2

बैठक के दौरान यह बात भी सामने आई कि किसी भी पुलिस अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित घटना की खबर प्रकाशित करने से पहले संबंधित पुलिस अधिकारी अथवा विभागीय अधिकारी से तथ्यात्मक जानकारी अवश्य प्राप्त कर ली जाए। इससे समाचार में किसी महत्वपूर्ण तथ्य के छूट जाने की संभावना कम होगी और पाठकों के सामने घटना की स्थिति अधिक स्पष्ट एवं संतुलित रूप से सामने आएगी।

विज्ञापन 3

पत्रकारों ने भी इस बात पर सहमति जताई कि साथियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समाचार तैयार करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारी का पक्ष एवं आधिकारिक जानकारी लेना पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। इससे समाचार अधिक तथ्यपरक, संतुलित और प्रभावी बनेगा।

विज्ञापन 4

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार भोलेनाथ मिश्र, श्रीकांत तिवारी, ठा. पुष्पेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार तिवारी, रामप्रसाद गुप्ता, रामनारायण मिश्र, अजय कुमार तिवारी, सूरजमणि पांडेय, सूरज कुमार सिंह, मनबहादुर सिंह, डॉ. एमएल साहू, सतीश कुमार, सूरज सहित क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button