बीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ की बैठक, 17 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर दिए निर्देश।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय में पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और सेवा कार्य किए जाएंगे।उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूरी कर लें और अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।बैठक में सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार यादव, विवेक कुमार, सुरेश चंद्र यादव, राजेश कुमार रावत,रवि रावत, तेजभान वर्मा, मनीष शुक्ला,तथा सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक मौजूद रहे।




