Advertisement
बाराबंकी
Trending

थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर 07 घटनाओं का किया सफल अनावरण।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा 

थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर 07 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण, कर कब्जे/निशादेही से चोरी की विभिन्न घटनाओं से संबंधित 04 ई-रिक्शा, 05 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी व अवैध देशी तमंचा मय कारतूस किया बरामद।

बाराबंकी। आज दिनांक 26.08.2026 को थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन निवासी शाह कटरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को लखनऊ-अयोध्या हाइवे, रसौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से 04 ई-रिक्शा, 05 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी तथा एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस किया बरामद, उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मुकदमा संख्या 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, अभियुक्त गांव/कस्बों में रेकी करने के पश्चात सार्वजनिक क्षेत्र / भीड़ वाले क्षेत्रों में खड़े वाहनों को चिन्हित कर चोरी करता था। अभियुक्त द्वारा कई बार ई-रिक्शा बुक किए जाते थे तथा ई-रिक्शा के ड्राइवर को किसी बन्द घर के बाहर ले जाकर कहता था कि अभी घर में ताला लगा है आप यहाँ बैठो में चाभी लेकर आता हूँ। इस प्रकार ई-रिक्शा चालक को भ्रमित करके चुपके से ई-रिक्शा चोरी करके ले जाता था।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button