Advertisement
बाराबंकी

गांधी भवन से पटेल तिराहा तक प्रभात फेरी निकाली गई।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। वर्तमान में गांधीजी के सपनों को तार-तार किया जा रहा है और संविधान के हर पन्ने को खत्म किया जा रहा है। जो लोग अहिंसा और संविधान के खिलाफ हैं वही लोग इस तरह की साजिश रच रहे हैं। आज देश को उन लोगों से ज्यादा खतरा है जो इन विचारों को कुचलना चाहते हैं। यह बात गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयन्ती पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि दिल्ली सुप्रीम केार्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एस नेहरा ने कही।
इससे पहले गांधी भवन से पटेल तिराहा तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद गांधी भवन में पूर्व आईजी एवं यूपीडा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नोडल सिक्योरिटी ऑफिसर राजेश कुमार पाण्डेय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। तदोपरान्त उन्होनंे झण्डारोहरण किया। इसके बाद श्री पाण्डेय ने चरखा चलाया और महात्मा गांधी को याद करते हुए सूत भी काता। उन्होंने करीब 45 मिनट तक चरखा चलाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 30 वर्षों से चरखा चलाते चले आ रहे हैं। जिसकी उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिये। गांधी जी के बारे सभी लोग जानते हैं, कि वह पूरे राष्ट्र के पिता थे। उन्होंने शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इस पाठ का संदेश देते-देते उन्होंने भारत को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने का मंत्र दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष षीला सिंह वर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे पहले थे। इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है। उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होनें गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने को जो कार्य कर रही है उसकी सराहना की।
पूर्व मंत्री अरविन्द कमुार सिंह गोप ने कहा कि भारत की आजादी में सबसे बड़ी भूमिका महात्मा गांधी ने निभाई। उन्होंने देश के करोड़ों लोगो को आजादी का सपना दिखाया। गांधी जी ने सत्याग्रह, अहिेसा, खादी और चरखा को आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया। लेकिन आज समाज गांधीजी के विचारों से भटक गया है। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देष को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा।
सभा की अध्यक्षता समाजसेवी मो उमैर किदवई और संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, षिवषंकर षुक्ला, परवेज अहमद, सलाउद्दीन किदवई, डॉ राजेष कुमार श्रीवास्तव, अषोक षुक्ला, हुमाायूं नईम खान, विनय कुमार सिंह, सै. ए. हुसैन, मृत्युंजय षर्मा, सभासद अश्वनी षर्मा, मो फैसल, बाबू राईन, सुषील गुप्ता, प्रदीप मौर्या, पूर्व विधायक रामगोपल रावत, अजय कुमार वर्मा ‘बबलू’, हसमत अली, सभासद सादिक हुसैन, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, संजय तिवारी, साकेत मौर्या, पी.के सिंह, अजीज अहमद ‘अज्जू’, रंजय षर्मा, सत्यवान वर्मा, विजय पाल गौतम, अजय वर्मा ‘अज्जी’, विनोद भारती, वीरेन्द्र प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button