बाबा मस्तराम आश्रम में जनकल्याण किसान एसोसिएशन का वृहद पौधरोपण।
एक पेड़ मां के नाम" को मिला जनसमर्थ

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी।निंदूरा स्थित बाबा मस्तराम आश्रम में जनकल्याण किसान एसोसिएशन का वृहद पौधारोपण जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा जीवन रक्षार्थ चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड निंदूरा स्थित परम संत बाबा मस्तराम जी महाराज आश्रम पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम “वृक्षारोपण महायज्ञ” के तहत “समृद्ध वन – हरित बाराबंकी, समृद्ध बाराबंकी बैनर के सानिध्य में संपन्न हुआ। सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गति देते हुए इस कार्यक्रम में वन विभाग ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार ने पौधरोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, पेड़ ही जीवन हैं। मां की तरह पेड़ भी हमें बिना स्वार्थ के सब कुछ देते हैं। इसलिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल कर उसे वृक्ष बनाया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,फतेहपुर तहसील संरक्षक एवं कथावाचक चंद्रशेखर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष निंदूरा रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष फतेहपुर आदर्श वर्मा, वन दरोगा कौशल कुमार सिंह चौहान, महंत शत्रोहन दास, सियाराम दास, बाबा रामनाथ दास*, बाबा उमेश दास सहित *राजाराम, विपिन, रामसजीवन, ललित, संजय यादव, राम आज्ञा, राम आधार, मोलहे राम, विनोद कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं एसोसिएशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव के अस्वस्थ होने के कारण आज के कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारियों ने संभाली। अस्वस्थ होने के बावजूद धर्म कुमार यादव ने फोन पर सभी को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
एसोसिएशन ने कहा कि यह अभियान जनपद के हर ब्लॉक में निरंतर चलाया जाएगा।



