
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में सर्प दंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी राम सुधारे यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी उम्र करीब 17 वर्ष बुधवार को सुबह अपने खेत में धान की रोपाई करने गई थी शाम को घर लौटकर वह पूजा करने के लिए घर के अंदर घुसी। इसी दौरान घर के कोने में बैठे एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।

परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर लाया गया बताया जा रहा है कि परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही किशोरी की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



