अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 02 पुलिस उप-निरीक्षक को ससम्मान विदाई दी गई

रिपोर्ट -समित अवस्थी
जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 01. उ0नि0ना0पु0 रमाकान्त त्रिपाठी, 02. उ0नि0ना0पु0 विनय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दक्षिणी, रितेश कुमार सिंह द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।




