Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशदेश दुनियादेश विदेशबाराबंकीहादसा
Trending

11 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत गांव में पसरा मातम।

11 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत गांव में पसरा मातम।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के उमरी गांव में सोमवार शाम एक दुखद हादसा हो गया। करमुवा का साग बीनने गई 11 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, छागुर पुरवा निवासी राजेश कुमार की बेटी आंचल (11) सोमवार शाम अपनी सहेलियों के साथ मझंगवा गांव स्थित किरकिची झील के पास बने तालाब किनारे करमुवा का साग बीनने गई थी। बच्चियां तालाब के किनारे साग बीन रही थीं।

इसी दौरान अचानक आँचल का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आँचल को डूबता देख उसकी सहेलियां घबरा गईं और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागीं।

विज्ञापन

बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में छलांग लगाकर आँचल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी साँसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन 2

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन 3

बताया गया कि आँचल राजेश कुमार की छह बेटियों में सबसे छोटी थी। वह गांव के विद्यालय में कक्षा पाँच की छात्रा थी और पढ़ाई में भी होशियार थी। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन 4

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक जांच-पड़ताल में जूटी।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button