चोरी व डकैती कर धनोपार्जन से स्वयं व परिजनों के नाम पर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त की अवैध संपत्ति कुर्क।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 69/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त / गैंग सदस्य दीपक कुमार उर्फ आजाद पुत्र महेश कश्यप निवासी मोहल्ला बिजनौर थाना बिजनौर जपनद लखनऊ द्वारा चोरी व डकैती कर धनोपार्जन से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अवैध रूप से चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की गई।
जिला प्रशासन एवं बाराबंकी पुलिस द्वारा उक्त अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 30 लाख रुपये को अन्तर्गत धारा 14 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-
दीपक कुमार उर्फ आजाद पुत्र महेश कश्यप निवासी मोहल्ला बिजनौर थाना बिजनौर जपनद लखनऊ।
कुर्क सम्पत्ति का विवरण:-
अचल सम्पत्ति कल कीमत लगभग (लगभग तीस लाख रुपये) कल की
1- मोहल्ला व थाना बिजनौर जनपद लखनऊ स्थित भूमि कीमत लगभग 10,00,000/- रुपये।
2- मोहल्ला व थाना बिजनौर जनपद लखनऊ स्थित मकान कीमत लगभग- 20,00,000/- रुपये।
आपराधिक इतिहास :-
1. मुकदमा संख्या-25/21 धारा 395/397/412 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
2. मुकदमा संख्या-80/22 धारा 411/412 भादवि थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।




