थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 02 सातिर चोरों को किया गिरफ्तार कब्जे व निशांदेही से चोरी किया गया सामान बरामद।

थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 02 सातिर चोरों को किया गिरफ्तार कब्जे व निशांदेही से चोरी किया गया सामान बरामद।
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। थाना हैदरगढ पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों/चोर सद्दाम हुसैन पुत्र साबिर अली निवासी मरौचा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी 2. दीपांशु पुत्र रामकरन निवासी कठौरा थाना कमरौली जनपद अमेठी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही पर किराना स्टोर से चोरी किये गये 30 पैकेट कमला पसंद, 32 पैकेट राजश्री, 24 पैकेट विमल, 60 पैकेट सिल्वर लाइन तम्बाकू, 25 पैकेट डबल ब्लैक तम्बाकू, 50 पैकेट कैपटन, 02 पैकेट बीडी, 25 पैकेट गोल्ड फ्लैग, 9590/-रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 02 सब्बल, 01 कटर व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में घूम फिरकर रेकी करने के पश्चात चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्तों द्वारा बरामद कार की नम्बर प्लेट बदलकर कूटरचित नम्बर प्लेट का प्रयोग किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 11/12.07.2026 की रात्रि में थाना हैदरगढ क्षेत्रान्तर्गत बारा टोल प्लाजा के निकट शाहपुर मोड़ के पास स्थित एक किराना स्टोर की दुकान से सामान व नकदी आदि चोरी की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ पर मुकदमा संख्या -232/2026 धारा 305 (ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। उक्त बरामदगी व कूटरचित नम्बर प्लेट प्रयोग करने के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/318(4) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। शेष अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।




