कानपुर में खाकी पर गंभीर आरोप! हुक्का नहीं मिला तो रेस्तरां में मचाया बवाल, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
कानपुर। हुक्का न मिलने पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने रेस्तरां में जमकर हंगामा किया। मामला डीसीपी सेंट्रल कार्यालय के पास का बताया जा रहा है, जहां पुलिसकर्मियों पर रेस्तरां कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और युवतियों पर छींटाकशी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

हुक्का न मिलने पर भड़का विवाद! आरोप है कि हुक्का उपलब्ध न होने से नाराज पुलिसकर्मियों ने रेस्तरां में हंगामा शुरू कर दिया।

कर्मचारियों से मारपीट का आरोप! विवाद के दौरान रेस्तरां कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

युवतियों पर छींटाकशी का भी आरोप! पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं।
विभाग में मचा हड़कंप! मामला सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
अब सवाल यह है कि कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी जिन पर है, अगर उन्हीं पर ऐसे आरोप लगें तो जवाबदेही कौन तय करेगा? फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।




