लखनऊ हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना में घायलों से जिला अस्पताल बाराबंकी मिलने पहुंचे सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व मा० मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी । अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना में घायलों से जिला अस्पताल बाराबंकी में जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व मा० मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने पहुंचकर कुशल-क्षेम जाना । तथा मृतको के प्रति संवेदना व्यक्त की । विदित हो कि ग्राम कटका विकास खण्ड सिरौली गौसपुर विधानसभा रामनगर जनपद बाराबंकी के निवासी 35 लोग ग्राम लम्बौवा मजरे उमरापुर राय साहब तहसील राम सनेही घाट में अपने रिश्तेदार के यहाँ एक मुंडन संस्कार में आये हुए थे वापसी के समय प्रातः लगभग 3.40 बजे ट्राली में पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गयी थी जिसके कारण भीषण सड़क हादसा हो गया । हादसे में खूबी पुत्री अशोक आयु लगभग 3 वर्ष , मालती पत्नी कमलेश आयु लगभग 55 वर्ष और शांति पत्नी ननकू आयु लगभग 35 वर्ष की हादसे में मृत्यु हो गयी । गम्भीर रूप से घायल 6 अन्य लोगों को जिला चिकित्सालय से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जिनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है और 10 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है मामूली तौर पर घायल 16 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया । सांसद जी ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । तथा ट्रामा सेंटर लखनऊ में चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर वार्ता करके गम्भीर रूप से घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया ।




