Advertisement
बाराबंकी
Trending

शिवसैनिको ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अंतरिम सरकार का पुतला फूंक कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

 

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। शिवसैनिको ने आज प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही की अगुवाई में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार,हत्याएं हमले तथा हिंदू धार्मिक स्थलों ,आयोजनों में तोड़फोड़ की घटनाओं को राष्ट्रपति से संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप की मांग करते हुए नगर के छाया चौराहे पर बांग्लादेश की अंतरिम मोहम्मद यूनुस सरकार का पुतला फूका और बांग्लादेश के खिलाफ नारे बाजी की तथा कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर शरद सिंह को सौंपा।


इस मौके पर शिवसैनिको को संबोधित करते हुए शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले के मुद्दे पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि देश में हिंदूवादी प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर खामोश है और मौन धारण किए है आज तक बांग्लादेशी हिंदुओं के पर हमलों हत्याओं के मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में नही उठा सके है ये कैसी हिंदूवादी सरकार और उसके प्रधान मंत्री है और न ही बांग्लादेश सरकार के मुखिया डाक्टर मोहम्मद यूनुस को फटकार लगा सके है बांग्लादेश का हिंदू असहाय ईश्वर के भरोसे है तथा सरकार चोरी छिपे घुसपैठ कर देश में घुसने वाले बांग्लादेशियो को नागरिकता दे रही है और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को भी देश में शरण दी देश की हिंदूवादी जनता प्रधानमंत्री से प्रश्न कर रही है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं व हमले पर कब उनकी नजर जाएगी
इस मौके पर वरिष्ठ जिला उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी सोमनाथ मिश्र, युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू,तहसील राम सनेही घाट तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा,कुर्सी विधानसभा प्रमुख कमलेश सिंह राजपूत, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता,सरवन बाबा, नीरज चौहान,राम सिंह अशोक कुमार,गंगा सिंह,रोशन सिंह , हेमेंद्र प्रताप सोनी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button